दिल्ली : सुभाष नगर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, CCTV के आधार पर हुई पहचान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली : सुभाष नगर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, CCTV के आधार पर हुई पहचान

दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में शनिवार रात व्यापारी पर हुई गोलीबारी के मामले में दिल्ली पुलिस ने

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में शनिवार रात व्यापारी पर हुई गोलीबारी के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बता दें कि, 7 मई की शाम को पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर में एक व्यस्त सड़क पर हमलावरों के एक समूह ने एक कार को घेर लिया और कम से कम 15-20 राउंड फायरिंग की। कार में बैठे दो भाइयों अजय चौधरी और जस्सा चौधरी को गोली लगी और उनका इलाज चल रहा है।
किसी गैंग का हिस्सा था आरोपी
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान पारस उर्फ साहिल के रूप में हुई है, जिसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी पारस दिल्ली के किसी गैंग का हिस्सा था। घटना के एक दिन बाद रविवार को पुलिस ने 47 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर अपने साथियों को अपराध करने के लिए स्कूटी दी थी।

1652162026 nagar

आरोपी राजू खान मुहैया कराया था दोपहिया वाहन
इस फायरिंग मामले में शामिल आरोपी की पहचान राजू खान उर्फ गूगा के रूप में हुई है। बता दें कि, आरोपी राजू खान ने हमलावरों को दोपहिया वाहन मुहैया कराया था जिसका इस्तेमाल उन्होंने अपराध में किया था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आगे की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।