Delhi Pollution : फिर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, 293 दर्ज किया गया AQI

दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक फिर ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली का आज

दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक फिर ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली का आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9 बजे यह 293 पर आ गया। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रदूषकों का स्तर क्रमश: ‘खराब’ और ‘मध्यम’ स्तर पर दर्ज किया गया।
दिल्ली-एनसीआर के लिए वायु गुणवत्ता और मौसम बुलेटिन के अनुसार, 10 और 11 दिसंबर को हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रहने की संभावना है। यह 13 दिसंबर तक ऐसे ही रहने की संभावना है और इसके और गिरने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि 14 और 15 दिसंबर को ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहेगा।
1639116545 air
दिल्ली में आज मौसम में सुबह हल्का कोहरा देखा गया और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 डिग्री सेल्सियस और 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार शाम न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह दिसंबर के महीने में दर्ज किया गया सबसे कम न्यूनतम तापमान था। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्र्रता 92 फीसदी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।