दिल्ली: AAP विधायक ने दिल्ली के LG से यमुना किनारे छठ पूजा की अनुमति देने का आग्रह किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली: AAP विधायक ने दिल्ली के LG से यमुना किनारे छठ पूजा की अनुमति देने का आग्रह किया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठ पूजा को लेकर सियासत जारी है। छठ पूजा के लिए अनुमति देने की

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठ पूजा को लेकर सियासत जारी है। छठ पूजा के लिए अनुमति देने की मांग को लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं की ओर से पिछले दिनों किए गए प्रदर्शन के बाद अब सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के विधायक ने भी उपराज्यपाल (एलजी) को पत्र लिखा है।आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक संजीव झा ने शनिवार को दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल से यमुना नदी के किनारे छठ पूजा की अनुमति देने का आग्रह किया।
उप राज्यपाल को लिखे पत्र में आप नेता ने कहा कि छठ पूजा से नदी प्रदूषित नहीं होगी क्योंकि छठ में आस्था रखने वाले अनुष्ठान के लिए घाटों की सफाई करते हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर बातचीत के लिए उप राज्यपाल से मिलने का समय भी मांगा है।
विधायक का यह बयान दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा छठ पूजा का आयोजन यमुना नदी के तट को छोड़कर शहर के तय स्थलों पर करने की अनुमति देने के एक दिन बाद आया है। उप राज्यपाल को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि डीडीएमए ने कहा है कि छठ पूजा का आयोजन यमुना नदी के तटों पर नहीं किया जा सकता है।
इस मुद्दे पर उप राज्यपाल का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्होंने कहा कि संभागीय आयुक्त ने उन्हें एक बैठक में बताया कि छठ पूजा का आयोजन इस साल यमुना नदी के तट पर नहीं किया जा सकता है, ‘क्योंकि यह गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा उत्सव के आसपास किया जाता है और इससे नदी में प्रदूषण का स्तर बढ़ता है।’’विधायक ने पत्र में कहा, ‘‘ मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा में प्रतिमा का विसर्जन नदी में होता है जबकि छठ एक ऐसा त्योहार है, जो पूरी तरह से प्रकृति के सान्निध्य में किया जाता है। छठ में आस्था रखनेवाले लोग अनुष्ठान से पहले घाट और नदी की सफाई करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।