आम आदमी पार्टी के नेता गुग्गन सिंह भाजपा में शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आम आदमी पार्टी के नेता गुग्गन सिंह भाजपा में शामिल

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गुग्गन सिंह सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। गुग्गन लोकसभा चुनाव

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गुग्गन सिंह सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। गुग्गन लोकसभा चुनाव में उत्तर पश्चिमी दिल्ली से आप के उम्मीदवार थे। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी की मौजूदगी में सिंह भाजपा में शामिल हो गए। जावड़ेकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रभारी हैं। 
1577701930 guggan
गुग्गन सिंह जुलाई 2017 में भाजपा छोड़कर आप में आ गए थे। दलित नेता को लोकसभा चुनाव में आरक्षित सीट से भाजपा के हंस राज हंस ने 5.9 लाख मत से हराया था। इससे पहले वह 2013 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर बवाना से विधायक निर्वाचित हुए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।