Delhi: संगम विहार में सामने आया हैरान करने वाला मामला, एक मूर्ति को क्षति पहुंचाने पर युवक गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi: संगम विहार में सामने आया हैरान करने वाला मामला, एक मूर्ति को क्षति पहुंचाने पर युवक गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें मंदिर के बाहर लगी एक मूर्ति को कथित तौर पर एक युवक ने क्षति पहुंचा है।अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 33 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस घटना के दौरान आरोपी शराब के नशे में था।

एक मूर्ति को पत्थर से क्षति पहुंचाने की सूचना दी

आपको बता दें दिल्ली पुलिस का कहना है कि संगम विहार निवासी 48 वर्षीय शिरपाल सिंह ने शुक्रवार को एक व्यक्ति द्वारा गुप्ता कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर के बाहर लगी एक मूर्ति को पत्थर से क्षति पहुंचाने की सूचना दी थी। अधिकारी के मुताबिक तकनीकी निगरानी के आधार पर मामले में संगम विहार के ही रहने वाले सर्वेश को गिरफ्तार किया गया। वह घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नशे की हालत में मिला। अधिकारी के अनुसार घटना के इस संबंध मे मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सर्वेश के खिलाफ आगे की जांच जारी है।

डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय तिर्की ने इस मसले पर उस समय कहा…….

दरअसल, एक जुलाई को पूर्वी उत्तर दिल्ली के वेलकम कॉलोनी क्षेत्र में एक मंदिर के बाहर सड़क पर भैंस का कटा हुआ सिर मिला। थाना पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के बाबरपुर निवासी अजीम और एक अन्य लड़के को हिरासत में लिया था। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय तिर्की ने इस मसले पर उस समय कहा था कि स्कूटर पर सवार दो लड़कों ने भैंस का कटा हुआ सिर मंदिर के बाहर सड़क पर गिरा दिया था। सूचना मिलने के तत्काल बाद भैंस के कटे हुए सिर को पुलिस ने हटा दिया। पिल्स अभी मामले की जांच में जुटी है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।