Delhi: रोहिणी में हुआ भीषण सड़क हादसा, SUV की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, स्कूटर सवार दो लोग घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi: रोहिणी में हुआ भीषण सड़क हादसा, SUV की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, स्कूटर सवार दो लोग घायल

राजधानी दिल्ली में लगातार सड़क हादसे के मामले बढ़ते जा रहे है। अब एक नया मामला रोहिणी इलाके से सामने आया है। बता दें इस हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिली है कि एसयूवी की चपेट में आने से सड़क पर चल रहे 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई।वहीं, स्कूटर सवार दो लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।
तीनों घायलों को बीएसए अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि यह घटना रोहिणी सेक्टर-1 के ई ब्लॉक में हुई, जिसमें एसयूवी ने वृद्ध व्यक्ति और स्कूटर पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस उपायुक्त रोहिणी गुरइकबाल सिंह सिद्घू ने बताया कि दिल्ली पुलिस को मंबलवार सुबह छह बजकर 40 मिनट पर इस घटना की सूचना मिली। सड़क हादसे की सूचना मिलने के तत्काल बाद एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और तीनों घायलों को बीएसए अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
पुलिस इस मामले में जांच कर रही
अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी ऋषभ सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहित की कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक दिल्ली के बुद्ध विहार का रहने वाला है।थाना पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
पहले भी हुई थी इस तरह की घटना
दरअसल, ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर चार मई 2023 को भी सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई थी।घटना के समय मृतक युवक दोपहिया वाहन पर पीछे बैठा था। बाराखंभा रोड में कस्तूरबा गांधी मार्ग पर एक कार की चपेट में आने से 30 वर्षीय व्यक्ति दीपांशु वर्मा की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।