दिल्लीः डिफेंस कॉलोनी में 47 साल की बेटी ने मां-भाई को मारी गोली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्लीः डिफेंस कॉलोनी में 47 साल की बेटी ने मां-भाई को मारी गोली

NULL

दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक बेटी ने कथित तौर पर अपनी मां और भाई को ही गोली मार दी। जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार रात की है। और पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही केस दर्ज कर लिया है।

गोली लगने के बाद मां और बेटे को इलाज़ के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार रात 12 बजे करीब संगीता सिंह नाम की महिला ने तीन राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

हालांकि पुलिस मामले को कई दूसरे और एंगल से भी जांच कर रही है। पड़ोसियों ने बताया कि जब उन्होंने गोली की आवाज सुनी उस वक़्त आरोपी महिला नशे की हालत में थी। और वह चल भी नहीं पा रही थी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।