दिल्ली विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच येलो लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच येलो लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित

मेट्रो की व्यस्ततम येलो लाइन पर आज दिल्ली विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो रेल सेवा में

दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो की येलो लाइन पर शनिवार सुबह भी यात्री परेशान हुए। मेट्रो की व्यस्ततम येलो लाइन पर आज दिल्ली विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो रेल सेवा में करीब एक घंटे की देरी हो रही है। मेट्रो सेवा में देरी के पीछे तकनीकी कारण बताए जा रहे हैं। 
1561179726 delhi metro
इससे पहले शुक्रवार को मजेंटा लाइन पर जसोला विहार, शाहीन बाग और कालिंदी कुंज के बीच मेट्रो के परिचालन को अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए रोक दिया गया था जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। बता दें कि कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के नजदीक फर्नीचर मार्केट में आग लगने के कारण मेट्रो सेवा को रोका गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।