जमात उलेमा ए हिंद के मौलाना अरशद मदनी ने गाय को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मौलाना अरशद मदनी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर गाय के नाम पर हो रही हिंसाओं को रोकना है तो इसे राष्ट्रीय जानवर घोषित कर देना चाहिए। इससे गाय की खरीदने, बेचने पर सभी तरह की रोक लग जाएगी। इससे गाय और इंसान दोनों सुरक्षित रहेंगे। मौलाना अरशद मदनी ने कहा, ”असम में, झारखंड में, राजस्थान में, यूपी में लोगों को गाय की वजह से कत्ल किया जा रहा है। इसमें मुसलमानों और दलितों का कत्ल किया गया और मारा पीटा गया। हमें ऐसी कोशिश करनी चाहिए जिससे गाय का वजूद भी महफूज रहे और देश का वजूद भी महफूज़ रहे।” उन्होंने कहा, ”इसका सबसे अच्छा तरीका है कि गाय को कानूनी रूप से सुरक्षित कर दिया जाए।
जैसे मोर और कुछ अन्य जानवरों को कानून रूप से संरक्षण दिया गया है। मोर की तरह गाय को भी राष्ट्रीय जानवर घोषित किया जाए। इससे गाय भी महफूज रहेगी और इंसान भी महफूज रहेगी।” आपको बता दें कि पिछले साल भी मौलाना मदनी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की थी। उन्होंने यह मांग गौरक्षकों द्वारा गाय को बचाने के लिए की जा रही हिंसाओं को रोकने के लिए की थी। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले आठ सालों में गाय के नाम पर हुई हिंसाओं में 57 प्रतिशत मुसलमान इसका शिकार हुए हैं। इन हिंसाओं में 86 प्रतिशत मुसलमानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।