बेटी थाने जाकर बोली माता-पिता और भाई ने की थी चोरी, अरेस्ट

जगतपुरी इलाके में पिछले वर्ष दिसंबर में माह में अनारकली वार्ड से भाजपा निगम पार्षद रेखा दीक्षित के

पूर्वी दिल्ली : जगतपुरी इलाके में पिछले वर्ष दिसंबर में माह में अनारकली वार्ड से भाजपा निगम पार्षद रेखा दीक्षित के घर चोरी का मामला बेहद पेचीदा तरीके से सुलझा है। दरअसल, चोरों की बेटी ने ही थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता भाई ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। युवती को पुलिस ने गवाह बनाकर तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महेंद्र जैन (60), ऊषा जैन (48) और नवदीप जैन के तौर पर हुई है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने उदयपुर से चोरी का एसी और टीवी भी बरामद किया है। आरोपी परिवार पार्षद के घर में भूतल पर ही रहता है। 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 26 दिसंबर 2018 को रेखा के देवर नारायण दीक्षित की तेरहवीं थी। उस दिन पूरा परिवार इलाके में स्थित समुदाय भवन में गया हुआ था। उसी दौरान उनके घर से चोरों ने लाखों की जूलरी व कैश चोरी कर लिया था। इससे पहले उनके यहां से एसी और टीवी भी चोरी हुआ था। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी। इस बीच आरोपियों के बेटी थाने पहुंची और कहा कि उसे पता है कि चोरी किसने की थी। 
उसने बताया कि चोरी उसके माता-पिता और भाई ने ही की है। पुलिस ने जब उससे पूछा कि चोरी का माल कहां है तो उसने बताया कि एसी और टीवी उदयपुर स्थित उसके और उसकी बहन के घर में है। इसके बाद एसएचओ जगतपुरी सुनील कुमार, एएसआई राजेश चौहान व अन्यों की टीम ने उदयपुर में रेड कर चोरी का माल बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।