आम आदमी पार्टी के मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी आज संभव जैन से धूमधाम से संपन्न हुई। शादी में अरविंद और सुनीता केजरीवाल ने जमकर डांस किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। शादी के बाद 20 अप्रैल को रिसेप्शन होगा।
आम आदमी पार्टी के मुख्य संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की बेटी हर्षिता की आज धूमधाम से शादी हो गई है। अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता आज संभव जैन के साथ सात रिश्तों के बंधन में बंध गई है। इस दौरान शादी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया शामिल हुए। बेटी हर्षिता की शादी में पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल ने जमकर डांस किया। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपनी पत्नी के साथ खूब डांस करते हुए नजर आए।
पति पत्नी का यह जोड़ा कितना लय में है! क्या आप पहचान पा रहे हैं? यह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता हैं। एक निजी आयोजन था शांगरी-ला, दिल्ली में। pic.twitter.com/hlQn9HfFoR
— डॉ रमाकान्त राय (@RamaKRoy) April 18, 2025
दिल्ली के शंगरीला होटल में मेहंदी
अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की कल दिल्ली के शंगरीला होटल में धूमधाम से मेंहदी और अन्य कार्यक्रम हुए थे। आज हर्षिता और संभव जैन ने दिल्ली के कपूथला हाउस में सात फेरे लिए। अब दोनों की शादी के बाद 20 अप्रैल को रिसेप्शन का कार्यक्रम होगा। बता दें कि हर्षिता की शादी में कुछ ही चुनिंदा लोगों को बुलाया गया था। शादी में AAP पार्टी के नेता, पंजाब के मंत्री और अरविंद केजरीवाल के दोस्त शामिल हुए थे।
कौन है संभव जैन
अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी संभव जैन से हुई है। बता दें कि संभव जैन युवा उद्यमी है। हर्षिता और संभव जैन दोनों ने IIT से ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। दोनों ने पढ़ाई साथ करने के बाद एक स्टार्टअप की भी शुरूआत की है। अब दोनों सात फेरों के बंधन में बंध गए है।