दिल्ली के केशवपुरम में जूते बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली के केशवपुरम में जूते बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में जूते बनाने की एक फैक्टरी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गयी।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में जूते बनाने की एक फैक्टरी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गयी। दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब आठ बजे मिली।

दमकल की 22 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। 
गर्मी और उमस भरे मौसम से नहीं मिल रहा दिल्ली को छुटकारा 
दिल्ली वासियों को गर्मी और उमस से भरे मौसम से छुटकारा नहीं मिल रहा है। सोमवार को भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और बूंदबांदी होने की संभावना जतायी है। शहर में अधिकतम तापमान सोमवार को 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 जुलाई को बारिश होने और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।