दिल्ली के सभी जिलों में स्थापित किए जाएंगे साइबर पुलिस स्टेशन, गृह विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली के सभी जिलों में स्थापित किए जाएंगे साइबर पुलिस स्टेशन, गृह विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

देश की राजधानी में बढ़ते साइबर क्राइम से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस हर जिलें में एक साइबर

देश की राजधानी में बढ़ते साइबर क्राइम से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस हर जिलें में एक साइबर पुलिस थाना बनाने की योजना बना रही है। इस मामले में गृह विभाग ने दिल्ली के सभी 15 जिलों में साइबर थाना बनाने के लिए दिल्ली के गृह विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इन थानों में कार्य शुरू होने की संभावना है। 
स्पेशल सेल की तरह कार्य करता है साइबर विभाग
दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जनता को बेहतर पुलिस सहायता देने के लिए  दिल्ली के सभी 15 जिलों में  साइबर पुलिस स्टेशन बनाए जाएंगे। इस मामलें में साइबर पुलिस स्टेशनों को अधिसूचित किया जा रहा है। दिल्ली में साइबर अपराधों से निपटने कि लिए दिल्ली पुलिस में अलग से एक साइबर सेल नामक डिपॉर्टमेंट है। यह डिपॉर्टमेंट स्पेशल सेल की तरह ही कार्य करता है। हर जिलें में एक विशिष्ट साइबर सेल भी होता है।
इन जगहों पर बनाए जाएंगे साइबर स्टेशन
नोटिफिकेशन के अनुसार दक्षिण-पश्चिम में वसंत विहार पुलिस स्टेशन में, मध्य, उत्तर, उत्तर-पश्चिम, शाहदरा, रोहिणी, नई दिल्ली, द्वारका बाहरी उत्तरी जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन कमला मार्केट, मौरिस नगर, मुखर्जी नगर, शाहदरा, बुद्ध विहार, मंदिर मार्ग, द्वारका उत्तर, समयपुर बादली, बवाना और दक्षिण जिले में इसका स्थान साकेत पुलिस स्टेशन, दक्षिण-पूर्व में बदरपुर पुलिस स्टेशन, बाहरी जिले के पश्चिम विहार पश्चिम पुलिस स्टेशन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।