Cyber Fraud: बिना OTP दिए अकाउंट से लाखों गायब, जामताड़ा के स्कैमर्स नए तरीकों से कर रहे हैं टारगेट! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Cyber Fraud: बिना OTP दिए अकाउंट से लाखों गायब, जामताड़ा के स्कैमर्स नए तरीकों से कर रहे हैं टारगेट!

देश में लगातार लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे है।इसकी वजह से लोगों को आसानी से ठगी

देश में लगातार लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे है। इसकी वजह से लोगों को आसानी से ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। बता दें केवल एक गलती और आपका पूरा अकाउंट खाली हो सकता है। कई बार OTP ना शेयर करने की वॉर्निंग भी दी जाती है। लेकिन, क्या हो अगर आप बिना OTP शेयर किए ही साइबर  फ्रॉड के जाल में फंस जाए? टेक्नोलॉजी बढ़ने के साथ अब साइबर स्कैम करने का तरीका भी एडवांस होता जा रहा है।  
बिना OTP के अकाउंट से 50 लाख गायब  
आपको बता दें कि  इस साइबर स्कैम की वजह से दिल्ली में एक व्यक्ति के अकाउंट से 50 लाख रुपये निकल गए। उनके मोबाइल पर केवल कई मिसकॉल्स आई थी। फ्रॉडस्टर्स ने उनसे OTP मांगे बिना ही कई ट्रांजैक्शन को पूरा कर दिया।इस केस में फंसे व्यक्ति ने बताया कि उसने OTP शेयर नहीं किया था फिर भी उसके साथ फ्रॉड हो गया। 
जामताड़ा में बैठे अपराधी कर रहे है ये काम 
जानकारी के लिए बता दें कि ऐसे स्कैम अक्सर जामताड़ा में बैठे अपराधी करते हैं। वो यूजर्स को नए-नए तरीके से फंसाते हैं। इस केस में माना जा रहा है कि स्कैमर्स ने सिम स्वैप किया होगा। इसलिए अब और भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।  कहीं आप भी ऐसे किसी फ्रॉड का शिकार न हो जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।