कोर्ट ने मानहानि मामले में प्रिया रमानी को तलब करने पर आदेश रखा सुरक्षित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कोर्ट ने मानहानि मामले में प्रिया रमानी को तलब करने पर आदेश रखा सुरक्षित

पिछले साल 17 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री के तौर पर इस्तीफा देने वाले अकबर ने प्रिया रमानी के

दिल्ली की एक कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को आरोपी के तौर पर तलब करने को लेकर अपना आदेश 29 जनवरी के लिए सुरक्षित रख लिया। रमानी ने एम जे अकबर पर ‘#Me Too अभियान’ के तहत यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे जिसके बाद अकबर ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

अतिरिक्त चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने अकबर के वकील की दलील सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। वकील ने तर्क दिया कि रमानी के खिलाफ प्रथम दृष्टया एक मामला बनता है। पिछले साल 17 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री के तौर पर इस्तीफा देने वाले अकबर ने प्रिया रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।

Priya Ramani

#MeToo : एमजे अकबर के इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कही यह बात

भारत में चले ‘#Me Too अभियान’ के दौरान अकबर का नाम सोशल मीडिया पर खूब उछला था। इस दौरान वह नाइजीरिया में थे। प्रियारमानी ने अकबर पर 20 साल पहले उनके साथ यौन दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। अकबर ने इन आरोपों से इनकार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।