दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री को कोर्ट ने बीमार पत्नी से मिलने की दी इजाजत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री को कोर्ट ने बीमार पत्नी से मिलने की दी इजाजत

कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शनिवार को अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी है। उन्होंने अपनी बीमार पत्नी से पांच दिन के लिए मिलने की इजाजत कोर्ट से मांगी थी। विशेष जज MK नागपाल ने सिसोदिया को पुलिस हिरासत में सुबह 10 बजे से 4 बजे के बीच अपने घर पर अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दी।

Screenshot 80

सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ाई

इसके अलावा कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत भी 24 नवंबर 2023 तक बढ़ा दी। एक विशेष न्यायाधीश ने 18 नवंबर, 2023 को मानहानि मामले में पंजाब के अमृतसर में CJM कोर्ट के समक्ष संजय सिंह को पेश करने की भी अनुमति दी। अदालत ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनकी स्वास्थ्य समस्या और बदले हुए मौसम को देखते हुए उन्हें राजधानी ट्रेन से पंजाब ले जाया जाए और उसी दिन वापस लाया जाए। जेल अधिकारियों को उचित सुरक्षा व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।