निगम दस्ते ने 16 फैक्ट्रियों को किया सील - Punjab Kesari
Girl in a jacket

निगम दस्ते ने 16 फैक्ट्रियों को किया सील

ईडीएमसी की सीलिंग ड्राइव शनिवार को भी जारी रही। पूर्वी निगम के शाहदरा साउथ और नॉर्थ जोन में

पूर्वी दिल्ली : यमुनापार में पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) की सीलिंग ड्राइव शनिवार को भी जारी रही। पूर्वी निगम के शाहदरा साउथ और नॉर्थ जोन में कुल 16 फैक्ट्रियों को सील किया गया। शाहदरा साउथ जोन के प्राशासनिक अधिकारी लव कुमार और नार्थ जोन के प्रशासनिक अधिकारी किशन स्वरूप के नेतृत्व में निगम के कर्मचारियों और संबंधित क्षेत्र के पुलिस कर्मियों ने नियमों का उल्लंघन करने वाली फैक्ट्रियों की तालाबंदी की।

शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी किशन स्वरूप ने बताया कि हमारी टीम ने 27 प्रॉपर्टी का निरीक्षण किया। जिनमें से पांच को तय नियमों का दोषी मानते हुए सील कर दिया गया। इनमें सुभाष पार्क, ब्रह्मपुरी, मानसरोवर पार्क और गोंडा में फैक्ट्रियों को सील किया गया। इस कार्रवाई के दौरान जलबोर्ड एवं बीएसईएस के कर्मचारी भी मौजूद रहे। इन लोगों ने बिजली और पानी के मीटर भी उतार लिए। इनमें सिलाई एवं स्क्रेप की फैक्ट्रियां शामिल थीं।

शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी लव कुमार ने सीलिंग की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में 15 प्रॉपर्टी का निरीक्षण किया गया जिनमें से 11 को सील किया गया। ये फैक्ट्रियां रघुवरपुरा, विश्वास नगर, कृष्णा नगर, जगतपुरी में स्थित हैं। सीलिंग टीम में चार पुलिस स्टेशनों से करीब 10 पुलिस कर्मी और करीब 16 निगम कर्मी शामिल थे। इनमें प्रिंटिंग,स्टीचिंग और स्क्रेप से जुड़ी फैक्ट्रियां थीं।

साथ ही उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने निगम द्वारा कारण बताओ नोटिस दिए जाने के बाद अपनी व्यवसायिक प्रॉपर्टी खाली कर दी है। उन्हें मिसयूज चार्ज अवश्य जमा कराना पड़ेगा। ऐसा केवल खाली प्रॉपर्टी पर ही लागू होगा। यदि फैक्ट्री चलती हुई पकड़ी जाती है तो उसे अवश्य सील किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।