दिल्ली में कोरोना रिकवरी दर बढ़ कर 97.77 फीसदी

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले अब 3,300 के करीब रह गए हैं। राहत की एक और बात यह है कि राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.77 फीसदी पहुंच गयी है। दिल्ली में सोमवार को सक्रिय मामले 114 और घटकर अब 3,354 रह गये। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है। 
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 306 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,30,506 तक पहुंच गयी है जबकि 407 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,16,461 हो गयी। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.77 फीसदी पहुंच गयी है। इस दौरान 13 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ 10,691 पर पहुंच गया है। 
राजधानी में मृत्यु दर महज 1.70 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 56,390 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 94.48 लाख के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जांच का औसत 4,97,302 है। इस बीच राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या घटकर 2,758 रह गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।