कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना की फिर बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली असेंबली के पैनल ने भेजा समन, सिख समुदाय पर कही थी ये बात

दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भाव समिति ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर घृणा फैलाने वाले पोस्ट

दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भाव समिति ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर घृणा फैलाने वाले पोस्ट के मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत को तलब किया है। समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। समिति की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि कंगना द्वारा ‘इंस्टाग्राम’ पर की गई टिप्पणियों को आपत्तिजनक तथा अपमानजनक बताया गया है।  
इस आधार पर दर्ज हुई शिकायतों को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत को नोटिस जारी कर 6 दिसंबर को पेश होने को कहा गया है। शिकायतों में दावा किया गया है कि कंगना ने अपने कथित पोस्ट में सिख समुदाय को ‘‘खालिस्तानी आतंकवादी’’ बताया था। 
वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने इंस्टाग्राम पर सिख समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। समिति द्वारा जारी बयान के अनुसार कंगना के खिलाफ यह शिकायत मंदिर मार्ग थाने के साइबर से में दर्ज कराई गई है।

27 नवंबर के बाद हो सकता है दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता में सुधार, ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बना हुआ है AQI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।