दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 92 हुई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 92 हुई

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कल (शुक्रवार) दिल्ली में और 13 कंटेनमेंट जोन घोषित

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कल (शुक्रवार) दिल्ली में और 13 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 92 हो गई। यह जानकारी शुक्रवार को दिल्ली सरकार की ओर से दी गई। राष्ट्रीय राजधानी में बीते चार दिनों के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,200 से ज्यादा हो गई है। 

कोरोना ने दिल्ली में तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में सर्वाधिक 660 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 12 हजार के पार

दिल्ली सरकार द्वारा शुक्रवार को साझा किए गए ब्योरे के मुताबिक, अब तक 34 जोन कंटेनमेंट जोन के दायरे से बाहर किए गए हैं। इसके बाद 79 कंटेनमेंट जोन बचे थे, जिनमें शुक्रवार को और 13 जोन जुड़ जाने से कुल संख्या 92 तक पहुंच गई। ब्योरे के अनुसार, घोषित छह नए जोन दक्षिण-पश्चिमी जिले में और पांच उत्तरी जिले में हैं। पूर्वी और उत्तरी जिले में सबसे ज्यादा 17 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। दक्षिणी-पश्चिमी जिले में 10 रेड जोन हैं, जबकि उत्तर-पश्चिम और मध्य जिले में आठ-आठ रेड जोन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।