सरकार बनने पर झुग्गी बस्तियों के लोगों को देंगे पक्के मकान : कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सरकार बनने पर झुग्गी बस्तियों के लोगों को देंगे पक्के मकान : कांग्रेस

कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में उसकी सरकार आने के बाद झुग्गी

कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में उसकी सरकार आने के बाद झुग्गी बस्तियों के लोगों को पक्के मकान दिए जाएंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर ’कालकाजी मॉडल’ लागू करेगी और झुग्गी-झोपड़ी के लोगों को उसी इलाके में बेहतरीन फ्लैट बनाकर देगी जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी। 
चोपड़ा ने आरोप लगाया कि कालकाजी इलाके में फ्लैट तैयार किए गए, लेकिन आप सरकार इनका आवंटन करने में विफल रही। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर झुग्गी बस्तियों के लोगों को पक्का मकान दिया जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव आगामी आठ फरवरी होगा। नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।