हमले की जांच के लिए कांग्रेस की तथ्यान्वेषी समिति ने जेएनयू परिसर का दौरा किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हमले की जांच के लिए कांग्रेस की तथ्यान्वेषी समिति ने जेएनयू परिसर का दौरा किया

कांग्रेस की चार सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति ने बुधवार को जेएनयू परिसर का दौरा किया और पिछले दिनों हुए

कांग्रेस की चार सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति ने बुधवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर का दौरा किया और पिछले दिनों हुए हमले के संदर्भ में छात्रों, छात्रसंघ के पदाधिकारियों और कुछ अन्य लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। 
जेएनयू में छात्रों पर हमले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस समिति का गठन किया था। इसमें महिला कांग्रेस की प्रमुख सुष्मिता देव, लोकसभा सदस्य हिबी इडेन, राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन और डूसू की पूर्व अध्यक्ष अमृता धवन शामिल हैं।
 समिति के सदस्यों ने बुधवार को जेएनयू परिसर में छात्रों, छात्रसंघ के पदाधिकारियों और कुछ अन्य लोगों से बातचीत की और उस दिन की घटना के बारे में जानकारी ली। हिबी इडेन ने कहा, ‘‘इस सरकार में देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में अराजकता फैलाई जा रही है। छात्र और युवा परेशान हैं। यहां जो हुआ है वो बहुत दुखद है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।