महिला की अस्मिता पर कांग्रेस का देर रात कैंडल मार्च - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महिला की अस्मिता पर कांग्रेस का देर रात कैंडल मार्च

NULL

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रेप की दो अलग-अलग घटनाओं के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार देर रात दिल्ली के 14 जिलों में कैंडल मार्च निकाला। इससे पहले रेप की घटनाओं के विरोध में दिल्ली के मानसिंह रोड से इंडिया गेट के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार आधी रात को कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध प्रकट किया था। इस मार्च में ​प्रियंका गांधी समेत तमाम वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए थे। उसकी अगली कड़ी में ही शुक्रवार रात 10 बजे दिल्ली के 14 जिलों में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर अपना विरोध प्रकट किया। चांदनी चौक में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन भी मौजूद थे।

तिवारी ने कांग्रेस के कैंडल मार्च पर किया तंज भरा ट्वीट
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस द्वारा देर रात कैंडल मार्च की योजना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने तंज भरा ट्वीट किया। तिवारी ने कहा कि बीती रात इंडिया गेट पर हुए कैंडल मार्च में महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ होती है, क्या यह उचित था, आधी रात को इंडिया गेट पर सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता ही थे। या फिर उस मार्च को कवर करने वाले मीडिया के लोग। ऐसे में महिला पत्रकारों के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता हुई, इसका जवाब कौन देगा?

हैदरपुर में आदर्श नगर जिले का कैंडल मार्च
आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरी किशन जिंदल ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की असुरक्षा व शर्मनाक घटना पर अजय माकन के नेतृत्व में आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा हैदरपुर बस स्टैंड से आयुर्वेदिक अस्पताल तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान अखिल भारतीय सचिव देवेन्द्र यादव, मंगतराम सिंघल, अनिल भारद्वाज, चमन लाल शर्मा, सतेन्द्र शर्मा, सिद्धार्थ राव, मनोज यादव व सभी ब्लाक प्रेसीडेंट पूर्व एमएलए, पीसीसी डे​लीगेट, पूर्व पार्षद व जिला कार्यकारिणी के तमाम सदस्य उपस्थित थे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।