विधानसभा चुनाव में युवाओं को बनाएंगे उम्मीदवार : कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विधानसभा चुनाव में युवाओं को बनाएंगे उम्मीदवार : कांग्रेस

सुभाष चोपड़ा ने कहा है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के मजबूत व काम करने वाले

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के मजबूत व काम करने वाले युवाओं को बड़े पैमाने पर चुनाव में उम्मीदवार बनाएंगी। चोपड़ा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार व दिल्ली सरकार सिवाय झूठी घोषणाएं करने के और कोई काम नही कर रही है। 
उन्होंने दिल्ली के युवाओं से आग्रह किया कि वो इस झूठ का मुकाबला पूरी शक्ति के साथ करें। चोपड़ा बुधवार को कांग्रेस दफ्तर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अग्रणी संगठनों के इंचार्ज अमित मलिक ने किया। कांग्रेस ने यहां पारित एक प्रस्ताव में राजधानी में पेट्रोल, डीजल, प्याज व रोजमर्रा की आसमान छूती कीमतें व आर्थिक मंदी के चलते बढ़ रही बेरोजगारी के लिए हम सब केन्द्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार मानते हुए उसकी कड़ी निंदा की। 
इस मौके पर 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में लोगों से पहुंचने का आह्वान भी किया गया। इस मौके पर प्रदेश युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी, जगदीश टाइटलर, अरविन्दर सिंह लवली, हारून यूसूफ, मुकेश शर्मा, प्रदेश सेल कोऑर्डिनेटर सीपी मित्तल आदि मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।