एसपीजी सुरक्षा हटाने के खिलाफ संसद का घेराव करेगी कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एसपीजी सुरक्षा हटाने के खिलाफ संसद का घेराव करेगी कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा कम करने

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा कम करने के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी संसद भवन का घेराव करेगा। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा की हटाई गई एसपीजी सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मोदी सरकार पर जोरदार हल्ला बोल दिया है। 
इस कड़ी में शुक्रवार को पार्टी के हजारों कार्यकर्ता संसद का घेराव करेंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। सुभाष चोपड़ा ने कहा कि शुक्रवार को शाम 3 बजे पूरी दिल्ली से कार्यकर्ता जंतर मंतर पर जमा होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि  देश में आज राजनीतिक प्रतिशोध और व्यक्तिगत बदले की भावना दिख रही है। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह व्यक्तिगत बदला और राजनीतिक प्रतिशोध ले रहे हैं। चोपड़ा ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने जबरन कांग्रेसी नेताओं के एसपीजी कवर को हटाया है, उससे यह स्पष्ट होता है कि वो अपने राजनीतिक विरोधियों के प्रति नफरत से काम कर रहे हैं। 
सुभाष चोपड़ा ने कहा कि पूरी दिल्ली से कांग्रेस कार्यकर्ता टोलियों और जूलूसों में तिरंगे झडे व प्ले कार्ड हाथ में लेकर जंतर मंतर पहुंचेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का संसद घेरों आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्वक होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।