कांग्रेस संगठन को बनाएंगे और गतिशील - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस संगठन को बनाएंगे और गतिशील

जहां 22 सितम्बर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ राज्य में कांग्रेस संगठन को और

पटना  : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री डा. मदन मोहन झा आज अपने दिल्ली प्रवास के बाद प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी एच.के. वर्मा ने बताया कि 21 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, चुनाव अभियान के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा. अशोक कुमार, कौकब कादरी, डा. समीर कुमार सिंह एवं श्याम सुन्दर सिंह धीरज के अभिनन्दन समारोह एवं कार्यभार ग्रहण के बाद उसी दिन दिल्ली प्रस्थान कर गये थे, जहां 22 सितम्बर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ राज्य में कांग्रेस संगठन को और गतिशील बनाने के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई थी।

कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने सदाकत आश्रम के विभिन्न विभागों के कार्यकलापों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने डा. झा का फूल-माला एवं गुलदस्ते से भव्य स्वागत किया। डा. झा ने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने की बड़ी जिम्मेवारी कांग्रेसजनों पर है। उन्होंने कहा कि वे सभी वर्ग, धर्म एवं सम्प्रदाय के कांग्रेसजनों के सहयोग से बिहार में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये सार्थक पहल करेंगे।

उन्होंने कहा कि आगामी 2.19 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिये सभी कांग्रेसजन एक होकर अभी से तैयारी शुरू कर दें। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अमिता भूषण, बंटी चौधरी एवं श्रीमती भावना झा दोनों विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जमाल अहमद भल्लू, ब्रजेश पाण्डेय, मीडिया प्रभारी एच.के. वर्मा, प्रवक्ता राजेश राठौड़, पूर्व विधायक जनार्दन शर्मा, श्रीमती जया मिश्रा, सुबोध कुमार, डा. विनोद शर्मा, अजय कुमार चौधरी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष गुंजन पटेल, राजकुमार राजन, अविनाश शर्मा, सरोज तिवारी, मनोज सिंहा, सुनील कुमार सिंह, विजय शेखर चट्टान, अमरेन्द्र सिंह, विजय कृष्ण एवं अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।