कांग्रेस लड़ेगी दिल्ली लोकसभा की सातों सीटों पर चुनाव, इंडिया गठबंधन में पड़ेगी फूट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस लड़ेगी दिल्ली लोकसभा की सातों सीटों पर चुनाव, इंडिया गठबंधन में पड़ेगी फूट

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने दिल्ली के कांग्रेस नेताओं के साथ आज बैठक की,

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने दिल्ली के कांग्रेस नेताओं के साथ आज बैठक की, इस बैठक में  लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई, कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, तीन घंटे तक चली बैठक में राहुल गांधी, खड़गे, केसी वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया शामिल थे, हमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा गया है, यह निर्णय लिया गया है कि हम दिल्ली की सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, सात महीने बचे हैं और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को सभी सात सीटों के लिए तैयारी करने के लिए कहा गया है।

इंडिया गठबंधन में आ सकती है दारार
बता दें  कि  दिल्ली में आम आदमी की पार्टी की सरकार है, और साथ- साथ कांग्रेस इंडिया गठबंधन में शामिल है, ऐसे में सीटों के बांटवारे की बात के बाद इस गठबंधन में लोकसभा चुनाव से पहले फूटा देखने को मिल सकती है, इस बात का फायदा सीधा भाजपा पार्टी को होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।