वकीलों के साथ खड़ी हुई कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वकीलों के साथ खड़ी हुई कांग्रेस

सुभाष चोपड़ा ने गृह मंत्रालय से यह मांग की कि वकीलों पर हमले करने वाले जिम्मेदार पुलिस वालों

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने शनिवार को तीस हजारी कोर्ट के बाहर वकीलों पर दिल्ली पुलिस द्वारा भीड़ पर चलाई गई गोली के लिए कड़ी आलोचना की, जिसमें कुछ वकीलों को गंभीर चोटें आईं। एक वकील को गोली लगी जो सेंट स्टीफन अस्पताल के आईसीयू में गंभीर हालत में एडमिट है और महिला वकील प्रियंका चतुर्वेदी के साथ भी गलत व्यवहार किया गया। 
सुभाष चोपड़ा ने गृह मंत्रालय से यह मांग की कि वकीलों पर हमले करने वाले जिम्मेदार पुलिस वालों को तत्काल गिरफ्तार कर बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा शासन में और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार का अक्षम शासन है, जिसके कारण दिल्ली पुलिस ऐसा दुर्व्यवहार कर रही है। दिल्ली पुलिस के गैर जिम्मेदराना रवैये के कारण ही वहां की स्थिति बिगड़ी और पुलिस उसे संभालने में नाकाम रही, जिसकी निंदा की जानी चाहिए। 
उन्होंने कहा वकीलों के साथ मारपीट के साथ-साथ महिला वकीलों के साथ भी पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। इस मौके पर पूर्व सांसद परवेज हाश्मी, प्रवक्ता जितेन्द्र कोचर, वरिष्ठ नेता चतर सिंह आदि पहुंचे। चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस वकीलों पर होने वाले इस तरह के प्रहार की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि मैं और पूरी दिल्ली कांग्रेस वकीलों के साथ खड़ी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।