कांग्रेस ​का तंज, भाजपा में शुरू हुई सीएम पद की लड़ाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ​का तंज, भाजपा में शुरू हुई सीएम पद की लड़ाई

कांग्रेस ने हरदीप पुरी के उस बयान पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए तंज किया है कि

नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी द्वारा एक कार्यक्रम में की गई घोषणा अब भाजपा के लिए गले की हड्डी बन गई है। कांग्रेस ने हरदीप पुरी के उस बयान पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए तंज किया है कि अभी विधानसभा चुनावों की घोषणा भी नहीं हुई है लेकिन भाजपा में शुरू हो गई मुख्यमंत्री पद की लड़ाई। 
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने ट्वीट कर भाजपा पर तंज किया है कि केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री पद से नवाज दिया है, लेकिन अब भाजपा के अन्य नेताओं का क्या होगा? 
उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अब मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे विजेन्द्र गुप्ता, विजय गोयल, डा. हर्षवर्धन, प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय का क्या होगा? हरदीप पुरी के बयान ने भाजपा के भीतर की लड़ाई सड़क पर ला दी है। वास्तव में भाजपा का यही असली चेहरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।