कांग्रेस की रैली एक परिवार की हार का मातम : अमित शाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस की रैली एक परिवार की हार का मातम : अमित शाह

NULL

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली पर तंज कसते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि यह एक वंश और उनके दरबारियों की चुनावी हार का मातम तथा एक के बाद एक कर राज्यों से बेदखल होने के कारण बढ़ती अप्रासंगिकता का परिणाम है। शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘आज की कांग्रेस रैली कुछ नहीं है बल्कि परिवार आक्रोश रैली है, जो उनकी बढ़ती अप्रासंगिकता का परिचय देती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के संस्थानों को अस्थिर करने के प्रयासों पर माफी मांगेंगे। उन्होंने सत्ता की अपनी भूख के लिए यह किया है।

‘बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की इस नकारात्मक और मुद्दों से भटकाने की राजनीति से देश थक चुका है। शाह ने लिखा कि आज परिवार की इस आक्रोश रैली में लोग भारत के प्रति नफरत देखेंगे। असल में कांग्रेस यह हजम नहीं कर पा रही है कि 125 करोड़ भारतीयों ने उनकी विकास विरोधी और विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर दिया है। कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति का पूरी तरह पर्दाफाश हो गया है। उल्लेखलीय है कि कांग्रेस ने मोदी सरकार पर विभिन्न मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय राजधानी में ‘जन आक्रोश रैली’ का आयोजन किया है।

शाह ने कांग्रेस की लगातार चुनावी हार का उल्लेख कर चुटकी लेते हुए कहा कि यदि कांग्रेस जन आक्रोश देखना चाहती है तो उसे अपनी लगातार हो रही हार के संदर्भ में देखना चाहिए। जनता कांग्रेस के झूठ, खोखले वादों, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को खारिज कर रही है। संसद की कार्यवाही बाधित होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए शाह ने लिखा कि यदि कांग्रेस जन आक्रोश के बारे में जानना चाहती है तो उसे यह बताना चाहिए कि उसने संसद क्यों नहीं चलने दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि ओबीसी आयोग के मुद्दे पर वह बाधा क्यों डाल रही है, जिससे पिछड़े वर्ग के लोगों को न्याय मिल सकता है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।