ईंधन के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का BJP मुख्यालय के पास प्रदर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ईंधन के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का BJP मुख्यालय के पास प्रदर्शन

बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली कांग्रेस के कार्यालय से

देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। बढ़ते दामों के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में बीजेपी मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। 
बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली कांग्रेस के कार्यालय से डीडीयू मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय की तरफ मार्च किया। कांग्रेसियों को हालांकि पुलिस ने बीजेपी मुख्यालय से पहले ही रोक दिया। 
1614683086 cong
दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त, शिवानी चोपड़ा, जयकिशन, मुदित अग्रवाल और अली मेहंदी और दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन तथा अन्य नेता प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। पार्टी नेताओं ने मांग की कि बीजेपी सरकार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों से आम लोगों को तत्काल राहत दिलानी चाहिए। दिल्ली कांग्रेस के नेता परवेज ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान किसी कांग्रेसी नेता को हिरासत में नहीं लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।