अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस MP जोतिमणि, हाल ही में दिल्ली पुलिस पर लगाया था 'दुर्व्यवहार' का आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस MP जोतिमणि, हाल ही में दिल्ली पुलिस पर लगाया था ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप

जोतिमणि की बीते तीन दिनों से तबियत ठीक नहीं थी, शनिवार सुबह 7:00 बजे तेज बुखार व शरीर

कांग्रेस सांसद जोतिमणि को दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते तीन दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं थी, शनिवार सुबह 7:00 बजे तेज बुखार व शरीर में दर्द होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार सुबह इसकी जानकारी दी।
इससे पहले शुक्रवार देर रात भी जोतिमणि की तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उन्होंने अधीर रंजन चौधरी को फोन भी किया था, अधीर रंजन अपनी पत्नी संग उनके घर पहुंचे थे, जहां उन्हें दवाई दी गई। हालांकि शनिवार सुबह सांसद के घर से अधीर रंजन चौधरी को कर उनकी तबियत के बारे में सूचित किया गया, आनन फानन में उनके लिए एम्बुलेंस मंगवाई गई और अस्पताल लेकर पहुंचा गया, फिलहाल वह अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
दिल्ली पुलिस पर लगाया था ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप
गौरतलब है कि वह हाल ही में तब चर्चा में आई थीं जब दिल्ली पुलिस को लेकर उन्होंने एक वीडियो बनाकर दुर्व्यवहार और मारपीट करने का करने का आरोप लगाया था। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लगातार तीन दिन प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की। इस दौरान कांग्रेस ने ईडी की पूछताछ के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जमकर प्रदर्शन किया, जहां कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।