कांग्रेस नेता चांडी आंध्र तथा गोगोई पं.बंगाल के बने पार्टी प्रभारी

NULL

कांग्रेस ने पार्टी महासचिव उम्मन चांडी को आंध्र प्रदेश और युवा नेता गौरव गोगोई को पश्चिम बंगाल तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के पार्टी मामलों का प्रभारी बनाया है।

पार्टी के संगठन प्रभारी महासचिव अशोक गहलोत ने आज यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन दोनों नेताओं की नयी नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। इनकी नियुक्ति तत्काल से प्रभावी होगी।

विज्ञप्ति के अनुसार श्री चांडी को आंध, प्रदेश के पार्टी मामलों का प्रभारी बनाया गया है। वह पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का स्थान लेंगे।

श्री गोगोई को पश्चिम बंगाल तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वह डॉ सी पी जोशी का स्थान लेंगे। पार्टी ने श्री सिंह और श्री जोशी के योगदान की सराहना की है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।