'Congress खुद भी डूबती है, दूसरों को भी डुबाती है', जानें PM Modi ने कांग्रेस को लेकर क्या-कुछ कहा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘Congress खुद भी डूबती है, दूसरों को भी डुबाती है’, जानें PM Modi ने कांग्रेस को लेकर क्या-कुछ कहा

PM Modi Address Today : दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन शुरू है। वो अलग-अलग

Election Results 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता भारत के विकास में जुटा हुआ है। आपका विश्वास इसे और मजबूत करता है। हमारे प्रतिनिधि विकास के संकल्प के प्रतिबद्ध हैं। मोदी ने कहा कि सेवक बनकर हर नागरिक की सेवा करनी है। हमें मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करना है।

यूपी जैसे राज्यों में सहयोगियों ने कांग्रेस ने छुड़ा ली अपनी जान

मोदी ने कहा कि देश में कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति पूरी तरह फेल हो रही है। मगर, उनका अहंकार सातवें आसमान पर है। कांग्रेस परजीवी पार्टी बन गई है, वो अपने साथियों का नाव भी डुबोती है। महाराष्ट्र में कांग्रेस गठबंधन ने यहां की हर पांच में से 4 सीटें हारी हैं। उनके हर घटक का स्ट्राइक रेट 20 प्रतिशत से कम है, जो दिखाता है कि कांग्रेस खुद डूबती है और दूसरों को डुबोती है। पीएम ने कहा कि यूपी जैसे राज्यों में कांग्रेस के सहयोगियों ने अपनी जान छुड़ा ली। नहीं तो वहां भी कांग्रेस के सहयोगियों को लेने के देने पड़ जाते।

संविधान में वक्फ कानून को कोई स्थान नहीं: मोदी

मोदी ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने साल 1947 में विभाजन की विभिषिका के बीच में भी हिंदू संस्कार और परंपरा को निभाया था। उन्होंने पंथ निर्पेक्षता की राह को चुना था। कांग्रेस परिवार ने झूठे सेक्युलेजिरम के नाम पर उसे बदनाम कर दिया। यह विश्वासघात है। संविधान के साथ यह परिवार का विश्वासघात है। कांग्रेस ने दशकों तक देश में यही खेल खेला है। उन्होंने तुष्टीकरण के लिए कानून बनाए। सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की परवाह नहीं की है। इसका उदाहरण वक्फ बोर्ड है। हालात ये थी कि साल 2014 में सरकार से जाते-जाते दिल्ली की कई संपत्तियां वक्फ बोर्ड को सौंपी थीं। बाबा आंबेडकर के संविधान में वक्फ कानून को कोई स्थान नहीं है। इसके बावजूद कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड की व्यवस्था पैदा कर दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।