कांग्रेस मोदी को रोकने के मूड में नहीं, गठबंधन अधर में : संजय सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस मोदी को रोकने के मूड में नहीं, गठबंधन अधर में : संजय सिंह

आप दिल्ली के साथ हरियाणा में गठबंधन पर जोर दे रही है। आप सूत्रों का कहना था कि

आप ने दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुये कहा है, ‘‘लगता है कांग्रेस मोदी को रोकने के मूड में नहीं है। बातचीत पूर्णविराम की ओर अग्रसर है।’’ आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के बयानों का हवाला देते हुये कहा कि कांग्रेस का रवैया बताता है कि वह मोदी को रोकने के मूड में नहीं है। गठबंधन के प्रयासों में हो रही देरी के लिये कांग्रेस जिम्मेदार है।’’

आप के सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व के साथ बातचीत जारी है। पार्टी ने कांग्रेस के समक्ष दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ की 18 सीटों में से कांग्रेस को दस, आप को पांच और जननायक जनता पार्टी (जजपा) को तीन सीट पर चुनाव लड़ने की पेशकश की है। सिंह को आप नेतृत्व ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की बातचीत के लिये अधिकृत किया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के प्रयास अब पूर्ण विराम की ओर हैं। हमारी पार्टी अपने प्रचार अभियान में बहुत आगे बढ़ चुकी है।’’

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुलाम नबी आजाद के साथ मेरी मुलाकात हुई तो मैंने यही कहा कि इस वक्त मोदी को रोकना जरूरी है, इसलिए हरियाणा में कांग्रेस छह, जजपा तीन और आप एक सीट पर चुनाव लड़े। हम दिल्ली में 4:3 के फार्मूले के लिए तैयार हैं।’’ सिंह ने कांग्रेस के रुख पर निराशा जताते हुये कहा, ‘‘हमने बहुत प्रयास कर लिया। कांग्रेस के सारे नेतृत्व से बात कर ली, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस, भाजपा और मोदी को रोकने के मूड में है। ’’ गौरतलब है कि कांग्रेस दिल्ली में आप से 4:3 के फार्मूले के तहत तालमेल की पेशकश कर चुकी है, लेकिन आप दिल्ली के साथ हरियाणा में गठबंधन पर जोर दे रही है। आप सूत्रों का कहना था कि अगर गठबंधन सिर्फ दिल्ली में होगा तो फिर 5:2 फार्मूले पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।