मिजोरम विधानसभा चुनाव में Congress को मिल रही है कड़ी चुनौती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मिजोरम विधानसभा चुनाव में Congress को मिल रही है कड़ी चुनौती

लगातार दो बार सत्ता में बने रहने के बाद आंतरिक तकरार और सत्ता विरोधी लहर की वजह से

लगातार दो बार सत्ता में बने रहने के बाद आंतरिक तकरार और सत्ता विरोधी लहर की वजह से कांग्रेस के लिये मिजोरम में मुश्किल खड़ी होती दिख रही है और उसे आगामी विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।

मिजोरम में 28 नवंबर को चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री ललथनहवला ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगी आर ललजीरलियाना और ललरिनलियाना साइलो जब मंत्री थे तो ‘‘भ्रष्ट’’ थे।

UP : भाजपा विधायक के बेटे ने मोदी-योगी को कहे अपशब्द

ललजीरलियाना प्रदेश के गृह मंत्री थे और उन्होंने 14 सितंबर को इस्तीफा दिया था। कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (डीएसी) द्वारा कारण बताओ नोटिस दिये जाने के बाद उन्हें 17 सितंबर को पार्टी से निकाल दिया गया था।

पूर्व मंत्री साइलो के कांग्रेस पार्टी से हाल में दिये गए इस्तीफे को भी सत्ताधारी पार्टी के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।