बवाना में आयोजित रैली में कांग्रेस ने केन्द्र और दिल्ली सरकार को घेरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बवाना में आयोजित रैली में कांग्रेस ने केन्द्र और दिल्ली सरकार को घेरा

‘ललकार रैली’ में कांग्रेस आक्रामक अंदाज में दिखाई दी। इस मौके पर कारोबारी और फैक्टरी मजदूर अपने काम-धंधे

नई दिल्ली : बवाना औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को आयोजित ‘ललकार रैली’ में कांग्रेस आक्रामक अंदाज में दिखाई दी। इस मौके पर कारोबारी और फैक्टरी मजदूर अपने काम-धंधे बंद कर रैली में शामिल होने पहुंचे। कांग्रेस ने सीलिंग, बेरोजगारी और महंगाई पर हल्ला बोला। कांग्रेस के न्याय युद्ध का यह पांचवां चरण था। रविवार को कांग्रेस की ‘ललकार रैली’ केन्द्र व दिल्ली सरकार के खिलाफ गुस्साई हजारों की संख्या में पहुंची भीड़ के बीच केन्द्र व दिल्ली सरकार को आक्रामक अंदाज में ललकारते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने घोषणा की कि राजधानी में हो रही गैर कानूनी सीलिंग बढ़ती बेरोजगारी व कमरतोड़ महंगाई को लेकर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। साथ ही पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी ‘न्याय युद्ध’ को गली-गली तक लेकर जाएगी।

रैली की अध्यक्षता बवाना के पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार ने की। रैली को पूर्व सांसद सज्जन कुमार, कांग्रेसी नेता मुकेश शर्मा, डॉ. बिजेंदर सिंह, चतर सिंह और जगप्रवेश कुमार सहित पार्टी के अनेक नेताओं और पदाधिकायों ने संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने बवाना औद्योगिक क्षेत्रों के प्लॉटों को बिना शर्त फ्री-होल्ड करने की अपनी मांग की। उन्होंने केन्द्र व दिल्ली सरकार को राजधानी में उद्योगों को उजाड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जब-जब दिल्ली और केन्द्र में गैर कांग्रेसी सरकारें आई हैं।

बवाना में आज कांग्रेस करेगी ललकार रैली

उन्होंने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि बिना वैकल्पिक प्लॉट दिए लोगों के उद्योगों को उजाड़ा जा रहा है। बवाना औद्योगिक क्षेत्र से संबंध रखने वाले लोगों ने दिल्ली सरकार के भ्रष्ट रवैये से नाराज होकर रैली के बाद नोटिसों की होली व भी जलाई। सज्जन कुमार और मुकेश शर्मा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यदि दिल्ली सरकार ने बवाना औद्योगिक क्षेत्र में लीज कैंसिल करने के जारी नोटिसों को बिना शर्त वापस नहीं लिया तो हजारों लोग भुखमरी का शिकार हो जाएंगे। दोनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस इन लोगों द्वारा शुरू किए जाने वाले सभी आंदोलनों में अपनी सक्रिय भागीदार रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि लाल डोरे में दिल्ली नगर निगम व दिल्ली सरकार द्वारा की जा रही गैर कानूनी सीलिंग पूरी तरह दिल्ली देहात का वजूद खत्म करने का षड्यंत्र है जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।