दिल्ली में कांग्रेस ने 280 ब्लॉक कमेटियां भंग की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में कांग्रेस ने 280 ब्लॉक कमेटियां भंग की

कांग्रेस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी की अपनी सभी 280 ब्लॉक कमेटियों को भंग कर दिया। पार्टी ने

कांग्रेस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी की अपनी सभी 280 ब्लॉक कमेटियों को भंग कर दिया। पार्टी ने ऐसा लोकसभा चुनाव में हार के मद्देनजर किया है। पूर्व मुख्यमंत्री व दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद घंटे भर के बाद यह फैसला किया। 
शीला दीक्षित ने लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय राजधानी में में पार्टी की हार पर चर्चा के लिए कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस बैठक में शीला दीक्षित सहित कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन, महाबल मिश्रा, जे.पी. अग्रवाल, राजेश लिलोथिया और अरविंदर सिंह लवली के साथ-साथ पी.सी. चाको ने भाग लिया। चाको दिल्ली के पार्टी प्रभारी हैं। 
यह बैठक एक घंटा से ज्यादा समय तक चली। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी पर भी चर्चा की। 
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा से हार गई थी। 
कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में 1998 से 2013 तक शासन किया, लेकिन इसके बाद से वह हर प्रमुख चुनाव हार गई। राहुल गांधी ने इसी तरह की बैठक छत्तीसगढ़ व हरियाणा के नेताओं के साथ भी की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।