कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गठित की छानबीन समिति - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गठित की छानबीन समिति

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व सांसद राजीव सातव के नेतृत्व में छानबीन समिति का गठन

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व सांसद राजीव सातव के नेतृत्व में छानबीन समिति का गठन किया है। 
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने गुरुवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नामों को मंजूरी दी है। 
उन्होंने कहा कि इस समिति में श्री सातव के अलावा वीरेंद सिंह राठौड़ और सीवीसी रेड्डी को सदस्य बनाया गया है। 
विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिल्ली के प्रभारी महासचिव पी सी चाको, प्रभारी सचिव कुलदीप एस नागरा तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ को समिति में पदेन सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।