कांग्रेस ने शीला दीक्षित को दिल्ली का नया अध्यक्ष नियुक्त किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने शीला दीक्षित को दिल्ली का नया अध्यक्ष नियुक्त किया

कांग्रेस ने तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित को पार्टी की दिल्ली प्रदेश इकाई का नया

कांग्रेस ने तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित को पार्टी की दिल्ली प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी.सी। चाको ने बताया कि श्रीमती दीक्षित के साथ राज्य के पूर्व मंत्री हारुन यूसुफ, राजेश लिलोठिया और देवेंद्र यादव को दिल्ली इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। श्रीमती दीक्षित हाल ही में इस्तीफा दे चुके श्री अजय माकन का स्थान लेंगी। श्री माकन ने एक ट्वीट में उन्हें बधाई देते हुये लिखा ‘‘शीला दीक्षित को फिर से प्रदेश कांग्रेस का प्रमुख बनने पर बधाई और शुभकामनाएँ।

उनके मुख्यमंत्रित्व काल में मुझे संसदीय सचिव और कैबिनेट मंत्री के रूप मे काम करने मौका मिला। मुझे विश्वास है कि शीला जी के नेतृव में हम मोदी सरकार और केजरीवाल सरकार के खिलाफ मजबूत विपक्ष की भूमिका निभायेंगे।’’ श्री माकन को वर्ष 2015 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। पिछले दिनों स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुये उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।