कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, डाॅलर के मुकाबले रूपये की कीमतों में रिकार्ड गिरावट और महंगाई के मुद्दे पर

देहरादून : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, डाॅलर के मुकाबले रूपये की कीमतों में रिकार्ड गिरावट और महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने भारत बंद का ऐलान किया था। जहां देश के विभिन्न हिस्सो में बंद अभूतपूर्व रहा वहीं उत्तराखण्ड में बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। राजधानी दून में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में सुबह के समय बाईक रैली निकाली गयी। यह रैली कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजारों में होती हुयी गुजरी जहां-जहां दुकाने खुली हुयी थी, उन्हें जबरन बंद कराया गया। बाजार बंद और खुलवाने को लेकर भाजपाइयों और कांग्रेसियों के बीच बवाल और मारपीट की नौबत आ गई।

केन्द्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर सपाई

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग किया लेकिन बाजार को खुल खुलवाने और बंद करने को लेकर तनाव बना हुआ है। कांग्रेस ने बंद को अभूतपूर्व करार दिया। बाईक रैली निकाली के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई को लेकर कांग्रेस ने भारत बंद किया। दून बंद कराने वालो में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वी राज चौहान, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कमलेश रमन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन कुमार काला, ओम प्रकाश सती, नीनू सहगल, पंकज मैसोन, राजेश चमोली, दिवान सिंह तोमर, महेश जोशी आदि शामिल थे।

– सुनील तलवाड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।