दिल्ली को नया प्रशासनिक अधिकारी मिल गया हैं। केंद्रिय गृहमंत्रालय ने 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया हैं। जो राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। राकेश अरोड़ा रविवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। संजय अरोड़ा कई अहम पुरस्कारों से सम्मानित भी किए जा चुके हैं। अरोड़ा को प्रशासनिक सूझबूझ की अच्छी समझ हैं।
किंग्सवे कैंप में आयोजित होगा राकेश अस्थाना के लिए फेयरवेल, तैयारियों में जुटे कर्मचारी
गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि संजय अरोड़ा 1 अगस्त को राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। संजय अरोड़ा दिल्ली पुलिस के 25वें कमिश्नर होंगे। गृह मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी होने से कुछ समय पूर्व दिल्ली पुलिस के अफसर राकेश अस्थाना के फेयरवेल की तैयारियों में जुट गए थे। शाम 4 बजे किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन में उनका फेयरवेल परेड होगा।
संजय अरोड़ा का प्रशासनिक सफर
संजय अरोड़ा ने 2002 से 2004 तक कोयंबटूर सिटी के पुलिस कमिश्नर के रूप में भी कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने पुलिस उप महानिरीक्षक, विल्लुपुरम रेंज के रूप में जिम्मा संभाला। संजय अरोड़ा ने IG (स्पेशल ऑपरेशंस) बीएसएफ, IG छत्तीसगढ़ सेक्टर सीआरपीएफ और IG ऑपरेशंस सीआरपीएफ के रूप में काम किया है।