दिल्ली में सर्द हवाएं चलीं, अधिकतम पारा 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में सर्द हवाएं चलीं, अधिकतम पारा 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापामान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापामान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सर्द हवाओं ने राष्ट्रीय राजधानी में मौसम को ठंडा रखा।
साक्षेप आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे 80 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्लीवासियों की सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई और न्यूनतम पारा 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी सुधार हुआ और वह सुबह में ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया और रात आठ बजे तक इसी श्रेणी में रहा। एक्यूआई 193 था।
शहर में सोमवार को सुबह साढ़े आठे बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी थी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री कम रहते हुए 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को शहर में न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम पारा 18.9 डिग्री रहा था।
विभाग के अधिकारियों ने तेज़ हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 181 (मध्यम) दर्ज किया गया। सोमवार को यह 207 (खराब) था।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।