पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरवाट दर्ज की गई है साथ ही कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे के कारण आज ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट में दृश्यता कम होने के कारण कुछ उड़ानों में देरी हो रही है।
#WATCH दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण IGI एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानों में देरी हो रही है।
(वीडियो इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से है) pic.twitter.com/aKngNTTiWw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2025
दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने की वजह से उड़ानों का परिचालन देरी से हो रहा है। यात्रियों को सूचना देते हुए अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट ने कहा कि CAT III के अंतर्गर्त नहीं आने वाली फ्लाइट्स पर प्रभाव पड़ सकता है। फ्लाइट्स की जानकारी पाने के लिए एयरलाइन से संपर्क करें।
Update issued at 07:50 hours.
Kind attention to all flyers!#DelhiAirport #FogAlert pic.twitter.com/bObqJ1RnH6— Delhi Airport (@DelhiAirport) January 17, 2025
दिल्ली की हवा में सुधार
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) इस सप्ताह की शुरुआत में दर्ज किए गए 400 से अधिक के “गंभीर+” स्तरों से गिरकर 302 पर आ गया, जिसे “बहुत खराब” के रूप में वर्गीकृत किया गया। इस सुधार का श्रेय बारिश और बेहतर हवा की गति सहित अनुकूल मौसम संबंधी स्थितियों को दिया जाता है। लेकिन वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए GRAP चरण I, II और III के तहत कार्रवाई लागू रहेगी।