सीएम के पीए व सहयोगी का कराया आमना-सामना

NULL

नई दिल्ली : सीएम आवास पर दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट के प्रकरण में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव और सहयोगी विवेक यादव को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। दोनों से सिविल लाइन्स थाने में शुक्रवार शाम चार बजे पूछताछ शुरू हुई। दोनों से करीब पांच घंटे तक पूछताछ चली। इस दौरान कई सवाल के जवाब उभरकर सामने आए हैं। उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक गुरुवार को विभव से पूछताछ हुई थी।

जिसमें विवेक का नाम सामने आया। विवेक ने कई सवालो के जवाब विभव पर टाल दिए थे। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को बैठाकर आमना-सामना कराया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विवेक ने खुद को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के तौर पर बताया है। विभव ने गुरुवार को बताया था कि विधायकों को बैठक में बुलाने के लिए उसने विवेक को कहा था। लेकिन दोनों एक साथ नहीं थे। लेकिन काल डिटेल्स से मालूम हुआ कि दोनों घटना वाली शाम को एक साथ थे।

उधर, जब पुलिस ने दोनों का आमना सामना कराया गया तो वे मान गए कि वे दोनों उस वक्त साथ थे। विभव ने अपनी बात से पलटते हुए बताया कि विधायकों को फोन करते समय वे साथ ही मौजूद थे। हालांकि घटना के वक्त विभव मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद थे लेकिन विवेक कुछ देर बाद वहां से चले गए थे। इनकी मोबाइल की लोकेशन भी इस बात की पुष्टि करती है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस मामले में अभी और लोगों से पूछछताछ की जा सकती है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।