CM केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली को ‘‘भारत की कचरा राजधानी’’ बनाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली को ‘‘भारत की कचरा राजधानी’’ बनाया

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली को ‘‘भारत की कचरा राजधानी’’ में बदल दिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली को ‘‘भारत की कचरा राजधानी’’ में बदल दिया है और दावा किया कि गाजीपुर लैंडफिल में कचरे के ढेर की ऊंचाई जल्द ही ताज महल की ऊंचाई को भी पार कर जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट ने CAA को संवैधानिक घोषित करने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इंकार किया

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी को ‘‘कचरे के ढेर’’ में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को भाजपा का ‘‘सबसे बड़ा उपहार’’ गाजीपुर लैंडफिल है, जहां कचरे का ढेर जमा होता है और जल्द ही यह ताज महल की ऊंचाई को भी पार कर लेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।