दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहीदी दिवस के अवसर पर मालवीय नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में शहीद भगत सिंह की नई प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर बीजेपी के विधायक सतीश उपाध्याय और सांसद बांसुरी स्वराज भी उपस्थित थे। रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कई सालों तक भगत सिंह की मूर्ति की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहीदी दिवस के अवसर पर मालवीय नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में शहीद भगत सिंह की नई प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में बीजेपी के स्थानीय विधायक सतीश उपाध्याय और सांसद बांसुरी स्वराज भी उपस्थित रहीं। पूर्व में पार्क में लगी भगत सिंह की मूर्ति खंडित हो चुकी थी और कई वर्षों से यह स्थिति बनी हुई थी। इस मुद्दे को स्थानीय विधायक सतीश उपाध्याय ने विधानसभा में उठाया था। उपाध्याय ने आरोप लगाया था कि पूर्व विधायक सोमनाथ भारती के कार्यकाल में शहीद भगत सिंह की मूर्ति की देखभाल नहीं की गई और इसे खंडित अवस्था में छोड़ दिया गया था।
शहीदी दिवस पर अमर बलिदानी शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करना अविस्मरणीय क्षण है। उनका नाम राष्ट्रभक्ति, साहस और बलिदान की अमर प्रेरणा है। उनका अदम्य साहस व सर्वोच्च बलिदान हमें राष्ट्रसेवा के पथ पर अडिग रखेगा। वीर शहीद को नमन!@KapilMishra_IND pic.twitter.com/ShoCdmtVW6
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 23, 2025
आज से शुरू होगा बजट सत्र, AAP ने की सरकार को घेरने की तैयारी
सीएम रेखा गुप्ता ने AAP पर साधा निशाना
सतीश उपाध्याय के प्रयासों के बाद, पार्क में एक नई प्रतिमा स्थापित की गई, जिसका अनावरण मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह के पोते यादवेंद्र भी मौजूद रहे, जिन्होंने भगत सिंह की शौर्य गाथा सुनाई और उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, आम आदमी पार्टी (आप) केवल शहीद भगत सिंह के नाम पर राजनीति करती है, जबकि कई सालों तक भगत सिंह की मूर्ति की स्थिति पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
सीएम ने भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया
उन्होंने आगे कहा, आज से पहले इस मुद्दे पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन बीजेपी ने इसे सुधारने की पहल की है। सतीश उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, हम सबके लिए बहुत गौरव की बात है कि हमारे शहीद भगत सिंह की प्रतिमा जो पिछले डेढ़ साल से टूटी पड़ी थी, उसे आज फिर से सम्मानित किया गया। आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे पर केवल राजनीति की, लेकिन बीजेपी ने इसे सुधारने का काम किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शहीदों के सम्मान की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना भी की।
शहीदी दिवस पर अमर बलिदानी शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण कर अत्यंत गर्व का अनुभव हुआ।
उनका जीवन बलिदान, साहस व राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनका सर्वोच्च बलिदान हमारे हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्योत जलाए रखेगा।
वीर शहीद को कोटि-कोटि नमन! pic.twitter.com/DvO24iviCc— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 23, 2025