CM केजरीवाल 24 सितंबर को RWA के लिए रखे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM केजरीवाल 24 सितंबर को RWA के लिए रखे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

सरकार को पूर्ण समर्थन देने और डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसी जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए अभियान में

डेंगू के खिलाफ दिल्ली सरकार के अभियान को और तेज करने के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 24 सितंबर को निवासी कल्याण संघों (RWA) के समूह को संबोधित करेंगे। आप सरकार ने शनिवार को कहा कि दिल्ली के निवासी कल्याण संघों तक व्यापक पहुंच बनाने की अपनी पहल के तहत सरकार ने आरडब्ल्यूए के शीर्ष निकायों – ऊर्जा एवं सिटिजन्स अलायंस के साथ सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं। 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “डेंगू और प्रदूषण दोनों ऐसी चुनौतियां है जिनसे दिल्ली, जनभागीदारी के जरिए निपट सकती है। मैं डेंगू और प्रदूषण दोनों के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए आरडब्ल्यूए का स्वागत करता हूं।” 
1568474693 screenshot 2
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इन आरडब्ल्यूए निकायों ने उनके दायरे में आने वाले निवासी कल्याण संघों तक संपर्क बनाने में सरकार को पूर्ण समर्थन देने और डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसी जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए अभियान में शामिल होने के लिए उन्हें प्रेरित करने की प्रतिबद्धता जताई है। 
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में चलाए जा रहे दिल्ली सरकार के डेंगू विरोधी अभियान को प्रत्येक क्षेत्र के लोगों से समर्थन मिल रहा है। आरडब्ल्यूए की सहभागिता हमारे लिए बहुत आवश्यक है क्योंकि वे इसे सही मायने में जन अभियान बनाना सुनिश्चित कर सकते हैं।” दिल्ली सरकार अपने ‘10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट’ के अभियान के तहत राष्ट्रीय राजधानी के करीब 3,000 निवासी कल्याण संघों के साथ साझेदारी करने की भी योजना बना रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।