CM केजरीवाल ने डेंगू के खिलाफ शुरू किया विशेष अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक और अन्य प्रकार के क्लीनिक जैसे प्रयासों से गत चार वर्षों में

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को डेंगू के खिलाफ अभियान की शुरुआत अपने घर से की और इस दौरान उन्होंने पूरे घर का निरीक्षण किया कि घर में कहीं भी साफ पानी तो जमा नहीं है। केजरीवाल ने ट्वीट किया,‘‘मेरे परिवार और मैंने अपने घर का निरीक्षण किया ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि घर के किसी हिस्से में कहीं साफ पानी जमा न हो। यह आपके परिवार को डेंगू से बचाने का बेहतरीन तरीका है। मैं यह देखकर खुश हूं कि पूरी दिल्ली के लोग इस अभियान # 10 हफ्ते10 बजे10 मिनट में शामिल हो रहे हैं।’’
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली के लोगों से एक सितंबर से 15 नवंबर के बीच हर रविवार दस मिनट यह सुनिश्चित करने में व्यतीत करने की अपील की थी कि उनके घरों में और आसपास पानी जमा नहीं हो ताकि डेंगू बुखार के लिए जिम्मेदार मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक और अन्य प्रकार के क्लीनिक जैसे प्रयासों से गत चार वर्षों में डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों में 80 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि इस साल डेंगू और चिकनगुनिया से एक भी मौत नहीं हो।’’ 

दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को सभी संबंधित एजेंसियों और विभागों को डेंगू के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन बनाने को कहा ताकि बीमारी फैलाने वाले मच्छर शहर में नहीं पनप सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।