CM केजरीवाल बोले- हमें सौंप दें कानून-व्‍यवस्‍था, हम दिल्ली को सबसे सुरक्षित शहर बनाकर दिखाएंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM केजरीवाल बोले- हमें सौंप दें कानून-व्‍यवस्‍था, हम दिल्ली को सबसे सुरक्षित शहर बनाकर दिखाएंगे

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा नई दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पर पुलिस के साथ

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा नई दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पर पुलिस के साथ बैठक बुलाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बैठक बुलाना एक औपचारिकता है, और केंद्र के पास राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को ठीक करने की कोई योजना है।

 दिनदहाड़े हुई थी लूटपाट की घटना
प्रगति मैदान सुरंग डकैती मामले का जिक्र करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, ऐसा लगता है कि केंद्र के पास दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को ठीक करने की कोई योजना नहीं है। बैठक बुलाना एक औपचारिकता है। लुटेरों ने गाड़ी रोककर पैसे लूट लिए। प्रगति मैदान में जहां जी-20 की बैठक होने वाली है।
एलजी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दागे सवाल
दिल्ली में जंगलराज है। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। सीएम ने आगे कहा, सुबह मैंने पढ़ा कि बाजार में कहीं ताला तोड़कर डकैती हुई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि केंद्र और एलजी पूरी ताकत दिल्ली के काम को रोकने में लगा रहे हैं। वे लगे हुए हैं कि कैसे रोका जाए। मेरा निवेदन है कि हमें अपना काम करने दीजिए, आप अपना काम कीजिए। अगर आप कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो हमें दे दीजिए। हम दिखा देंगे कि दिल्ली को सबसे सुरक्षित शहर कैसे बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।